निवास के पटवारी आवास में चोरों ने बोला धावा

सरई। इन दिनों चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा, जिले से लेकर ग्रामीण आंचलों तक चोरों का आतंक, लोगो का जीना हराम कर रखे है चोर, क्षेत्र में अब सुरक्षित महसुस नही कर रहे है, रात्रि में अब चोरो का डर सताने लगा।

मामला पुलिस चौकी निवास क्षेत्र की है, जहां चोरों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि रात को 1:30 पर शासकीय पटवारी भवन निवास में सीसीटीव्ही कैमरा तोड़कर चोर, चोरी करने के फिराक में था, उसी समय घर में सो रहा बच्चा जग जाता है और वह जोर-जोर से रोने लगता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटवारी भवन निवास में पटवारी प्रियंका रघुवंशी अपने परिवार सहित निवास करती है, जिनके द्वारा आज मंगलवार को पुलिस चौकी निवास में शिकायत दर्ज कराई गयी है कि जब सुबह वो अपने निवास में पीछे के आंगन तरफ गयी तो पाया कि एक कैमरा अपनी जगह नहीं है और उस जगह पर तार समेत अन्य टूटे पड़े है और आज 28 अप्रैल रात को 1:36-37 पर एक अज्ञात व्यक्ति आवास के पीछे की रखी लकड़ी की सीढ़ी उठाकर कैमरे की नजर से बचते हुए भवन के दूसरे तरफ जाता है और भवन के क्षत पर चढ़कर पीछे से कैमरा तोड़ देता है, जिसके बाद उस कैमरे से फुटेज आना बंद हो जाता है और इसी वक्त घर में बच्चे के जाग जाने के कारण वो चुपके से भाग जाता है, जिस कारण वह किसी भी योजना को अंजाम नहीं दे पाता है। निवास पुलिस द्वारा मौका जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

प्रवेन्द्रधर बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Tue Apr 28 , 2026
सिंगरौली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुरू शीतलाधर द्विवेदी के सबसे छोटे पुत्र पूर्व जिलामंत्री प्रवेन्द्रधर द्विवेदी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के सहमति से प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सिंगरौली जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां बताते […]

You May Like