जबलपुर: पुलिस ने निरंदपुर में घेराबंदी कर एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम निरंदपुर में घेराबंदी कर चेतन सिंह राजपूत (18) निवासी ग्राम निरंदपुर को पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली, तो उसमें 646 ग्राम गांजा निकला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Post
शराबी पति कर रहा पत्नी को प्रताड़ित
Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम कुशनेर में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार, ग्राम कुशनेर निवासी श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा (39) का विवाह वर्ष 2013 में सर्वेश कुमार विश्वकर्मा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। दांपत्य जीवन में उनके […]

You May Like
-
1 year ago
31 वारंटी, 22 तस्कर, 4 चाकूबाज पकड़ाए