साइबर फ्रॉड से सुरक्षा की छात्रों और ग्रामीणों को दी जानकारी 

मंडला। मंडला पुलिस जिले के आमजन को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान चला रही है।

इसी क्रम में शनिवार को थाना घुघरी द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सार्वजनिक सभा मंच के पास ग्राम सिलघिटी और चौकी क्षेत्र ग्राम धनपूरी के शासकीय माध्यमिक स्कूल में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस दल ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से उन्हें वॉट्सऐप हैकिंग और दुर्भावनापूर्ण फिशिंग लिंक द्वारा होने वाली ऑनलाइन ठगी के खतरों के बारे में समझाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठग किस तरह लोगों को धोखे में रखकर उनकी निजी जानकारी चुराते हैं। नागरिकों को यह भी सलाह दी गई कि वे किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें और किसी से भी अपना ओटीपी या गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी, जिससे समय रहते धोखाधड़ी की गई राशि को ब्लॉक किया जा सके।

Next Post

जीएसटी टीम का बत्रा ट्रांसपोर्ट पर छापा 

Sat Oct 11 , 2025
सीधी। शहर में सब्जी मंडी के समीप संचालित बत्रा ट्रांसपोर्ट में आज दोपहर सतना की तीन सदस्यीय जीएसटी टीम द्वारा छापा मारा गया। ट्रांसपोर्ट में मौजूद जीएसटी टीम द्वारा अपनी कार्रवाई में कागजों की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि कारोबार कच्चे बिल […]

You May Like