खमरिया-बरेला में एक्सीडेंट: 9 घायल

जबलपुर: शहर व ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया यह सड़क हादसे खमरिया, बरेला थाना क्षेत्र में हुए हैं।खमरिया पुलिस ने बताया कि लोटन लोधी 20 वर्ष निवासी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सोनपुर से खेत में काम करके वापस अधारताल जा रहे थे.

सोनपुर के आगे मेन रोड पहॅुचने वाले थे मोड के पास आपे क्रमांक एमपी 20 जेड पी 3129 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मार दिया जिससे देवी सिंह लोधी, जगत सिंह लोधी, सूजान सिंह लोधी केा हाथ पैर में चोटें आईं‌।इसी प्रकार बरेला थाना मेें संजय झारिया 32 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम जमुनिया के कमरून निशा कृषि फार्म हाउस के पास मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 8199 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये कमलेश की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे कमलेश एवं रोहित झारिया दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।

अवधेश राजपूत 34 वर्ष निवासी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हिरन नदी पुल मोड़ के पास मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 9890 के चालक ने भाई अखिलेश राजपूत की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे भाई अखिलेश एवं सुंदर गौड़ को चोटें आईं। इसी प्रकार मोहम्मद इमतेयाज 32 वर्ष निवासी न्यू आनंद हनीफ चौक हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अयोध्यापुरम कालोनी बरेला रोड पर कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 8443 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछे से मोह. शाहिद एवं मोह. इमरान को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे दोनेां को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गई।

Next Post

मंत्री सिलावट पहुंचे चाचा नेहरू और एमवाय अस्पताल, प्रभावितों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

Sun Jan 4 , 2026
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम ने आज शनिवार को चाचा नेहरू बाल अस्पताल और एमवाय अस्पताल पहुंचकर दूषित पानी से भर्ती हुए लगभग 30 से अधिक प्रभावितों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घबराने नही। अस्पताल में भर्ती […]

You May Like

Play sound