
बालाघाट। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बालाघाट हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर शहीद हो गये। म.प्र,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य को मिलाकर 3 राज्यों की टीम को लीड कर रहे थे इंस्पेक्टर शर्मा l तीनों राज्यों के बार्डर डोंगरगढ़ के निकट बोरतालाब के पास हुई मुठभेड़ में उन्हें गोली लगी जिन्हें ईलाज के लिये राजनांदगांव ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l नरसिंहपुर के गाडरवाडा के रहने वाले आशीष की दो महीने बाद शादी होने वाली थीl उनके परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई है l
बालाघाट में स्पेशल सेल के आरक्षक से पुलिस की नौकरी शुरू करने वाले इंस्पेक्टर आशीष शर्मा वर्ष 2016 बैच के सब इंस्पेक्टर थे l लगातार नक्सलियों से लोहा लेने की वजह से उन्हें दो बार वीरता पुरस्कार मिला था l तीसरी बार भी नॉमिनेट होने की जानकारी मिल रही है l यही नहीं उन्हें नक्सलियों से लोहा लेने की वजह से ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनाया गया था l सीएम मोहन यादव ने देश की माटी के लाल इस महान शाहिद को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
