हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

जबलपुर:खितौला थाना अंतर्गत एन एच 30 रोड किनारे बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अजय पटेल 42 वर्ष निवासी ग्राम आलासुर सिमरिया थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंग्रेजी शराब दुकान के बाजू से एन एच 30 रोड किनारे ठेला लगाकर पानी डिस्पोजल एवं चना बेचने का काम करता है.

ठेला के पास बैठा था तभी वहां पर सिहोरा निवासी दिप्पू पोछा एवं खितौला का सौरभ मिश्रा दोनों आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया, सौरभ मिश्रा उसके ठेले में रखे चना, पानी पाउच हाथ से फैंकने लगा, उसने अपना सामान फैंकने से मना किया तो दिप्पू पोछा ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके वायें पैर की जांघ में चोट पहॅुचा दी तथा दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

बीस लाख की ठगी और जमीन नाम न करने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर: बेटी की शादी के नाम पर नगद रुपए लेकर जमीन नाम करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.नीतू मदावाडिया निवासी ग्राम बीज्जू खेड़ी, तहसील सांवेर ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है. […]

You May Like