बीस लाख की ठगी और जमीन नाम न करने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर: बेटी की शादी के नाम पर नगद रुपए लेकर जमीन नाम करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.नीतू मदावाडिया निवासी ग्राम बीज्जू खेड़ी, तहसील सांवेर ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के समय आरोपी जितेंद्र सिंह ने फरियादिया से 20 लाख रुपए नगद लिए और रकम नहीं देने की स्थिति में जमीन नाम करने का दबाव बनाया.

आरोप है कि जिस जमीन को फरियादिया के नाम करने का वादा किया, वह आरोपी जितेंद्र सिंह के नाम पर न होकर उसके पिता विक्रम सिंह के नाम दर्ज थी. शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने तीन माह बाद जमीन अपने नाम करवाकर फिर फरियादिया के नाम करने का आश्वासन दिया, लेकिन रुपए लेने के बाद न तो जमीन नाम की गई और न ही उसका कब्जा दिया. आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में जितेंद्र सिंह के साथ उसके पिता विक्रम सिंह और भाई जालम सिंह भी शामिल रहे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कुटीर की किस्त के लिए 57 आदिवासी परिवारों ने कलेक्ट्रेट में डाला डेरा

Tue Dec 16 , 2025
शिवपुरी: कुटीर की किस्त और कुटीर की मांग के लिए 2 ग्राम पंचायतों के 57 आदिवासी परिवारों ने कलेक्ट्रेट में डेरा डाल दिया है। आदिवासी परिवार कलेक्टर की कार के आगे बैठ गए ताकि कलेक्टर उनकी सुनवाई किए बिना वहाँ से न जा सकें। आदिवासी महिलाओं का कहना है कि […]

You May Like