वारासिवनी-कटंगी की उपेक्षा, सांसद का फोकस छिंदवाड़ा-नैनपुर पर

बालाघाट।सांसद भारती पारधी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मांग पत्र सौंपा। उन्होंने जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने, लामता और हट्टा में स्टॉपेज देने, और कुछ ट्रेनों के विस्तार की मांग की। लेकिन इस दौरान वारासिवनी, कटंगी, तिरोडी जैसे तहसीलों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया गया। इन क्षेत्रों की जनता पिछले 15 वर्षों से केवल लोकल ट्रेनों और गोंदिया स्टेशन पर निर्भर है।

पूर्व सांसदों की उदासीनता के कारण अमृत भारत स्टेशन योजना में भी इन स्टेशनों को कोई लाभ नहीं मिला। वहीं, सांसद पारधी अब भी छिंदवाड़ा और नैनपुर की कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दे रही हैं, जबकि वे बालाघाट जिले का अहम हिस्सा नहीं हैं। जनता अब मांग कर रही है कि इन क्षेत्रों से महानगरों तक सीधी सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन हो, जिससे स्थानीय विकास को गति मिल सके।

Next Post

ब्रिटेन के साथ पेंशन कोष अंशदान की नयी व्यवस्था में सेवा क्षेत्र की कंपनियों, कर्मचारियोंं का लाभ: गोयल

Sat Jul 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और ब्रिटेन के बीच कर्मचारियों के ईपीएफ में दोहरे योगदान से बचाव के समझौते को दोनों देशों के बीच हुए व्यापक आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (भारत-ब्रिटेन सेटा) का एक बड़ा अहम पहलू बताया और कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन