पश्चिमी रिंग रोड पर फिर भड़का किसानों का गुस्सा

इंदौर: पश्चिमी रिंग रोड के अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर किसान भड़क उठे. बरलाई जागीर और आसपास के गांवों के किसानों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अधूरी राशि देकर जबरन कब्जा लेने पहुंचे, जबकि कई किसानों को अब तक मुआवजा भी नहीं मिला. खेतों में खड़ी फसल के बीच बुलडोजर चलाने की कोशिश पर किसानों ने विरोध करते हुए अधिकारियों को मौके से भगा दिया.किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से एनएचएआई अधिकारी बिना पूर्ण मुआवजा दिए किसानों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह जबरन कार्रवाई प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर रही है. बरलाई जागीर के किसान प्रहलाद डाबी ने बताया कि गांव के लगभग 40 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, परंतु अब तक केवल 8 से 10 किसानों को ही भुगतान हुआ है. इसके बावजूद अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कब्जा लेने लगे. विरोध के बाद किसानों ने मामले की जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंचाई. किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने कलेक्टर को भी गलत जानकारी देकर यह बताया कि सभी किसानों को भुगतान कर दिया है, जबकि वास्तविकता इससे उलट है.

कार्रवाई नहीं होकी तो उग्र आंदोलन करेंगे
किसान नेताओं ने कहा कि जब तक बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे किसी भी स्थिति में भूमि का कब्जा नहीं देंगे. उन्होंने कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि सांवेर विधानसभा के मंत्री होकर भी वे किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं. जिन किसानों ने उन्हें हजारों वोटों से जिताया, उन्हीं की जमीनों पर अब बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जबरन कब्जे की कार्रवाई रोकी नहीं, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे.

Next Post

अनंतनाग में डॉक्टर के लॉकर से एके-47 राइफल जब्त

Sun Nov 9 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश के बाहर के दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक चिकित्सा केंद्र से एक एके-47 राइफल बरामद की है। शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर निवासी डॉक्टर आदिल अहमद को दो […]

You May Like