आवासीय प्लाट बताकर बेची सीलिंग भूमि

जबलपुर: आवासीय प्लाट बताकर सीलिंग भूमि बेच धोखाधड़ी की गई। पीड़िता ज्योति रांहागडाले पति वीरेन्द्र रांहागडाले निवासी वार्ड नं 77 रिछाई ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में श्यामलाल चक्रवर्ती से (दलाल अभिलाष झरिया) के माध्यम से आवासीय प्लाट खरीदा है जो कि हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर पलक बिहार के पास साई किरण पेराडाइस कालोनी में स्थित है।

वर्ष 2022 में मकान का निर्माण भी करवाया है। मकान निर्माण के बाद हमें पता चला कि जो प्लाट हमें बेचा गया है, उसका खसरा नं 106 है जो की सीलिंग भूमि है एवं रजिस्ट्री में खसरा नं 109/1 है। इसी प्रकार यहाँ पर ऐसे ही 40 प्लाट और हैं जिसमे तीन लोगो के मकान बन चुके हैं ।

Next Post

रुक्मिणी वसंत की हुयी कांतारा यूनिवर्स में एंट्री

Wed Aug 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनत्री रुक्मिणी वसंत फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ में काम करती नजर आयेंगी। सप्ता सगरदाचे एलो में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली रुक्मिणी अब ऋषभ शेट्टी के साथ कांतारा यूनिवर्स के इस ग्रैंड एक्सपेंशन का हिस्सा बन चुकी हैं। उनके लिए यह मौका […]

You May Like