गैस पाइप लाइन फटने से तेज रिसाव, मची भगदड़

ग्वालियर: गिरवाई क्षेत्र के लोग आज तड़के उस समय दहशत में आ गए जब गैस पाइप लाइन फटने और उसमें से तेज रिसाव होने से क्षेत्र के लोग बेचैन हो ग़ए। लोग अपने अपने घरों से अपने बच्चों को लेकर सड़क की तरफ भागे।

करीब एक घंटे बाद डायल 112 और अवंतिका गैस का आपातकालीन वाहन पहुंचा तब कहीं राहत अभियान शुरू हो सका। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गैस पाइप लाइन का मुख्य कनेक्शन बंद किया गया तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली। यह इमली नाका जैन कॉलोनी, महात्मा गांधी स्कूल के समीप की घटना है।

Next Post

महावीर जयंती पर भोपाल में भक्ति और उत्साह का माहौल, शहर भर में निकले जुलूस

Mon Mar 30 , 2026
अशरफ अली भोपाल: राजधानी भोपाल में आज महावीर जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जिनालयों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। भगवान महावीर के जन्मोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में […]

You May Like

मनोरंजन