आदिवासी बैगा समाज के मासूम बच्चों की मौत के मामले की जांच हेतु आदिवासी कांग्रेस ने सोंपा ज्ञापन

पानसेमल। आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटा खेड़कर के नेतृत्व राष्ट्रपति के नाम SDM कार्यालय में तहसीलदार सुनील सिसोदिया को मंगलवार ज्ञापन सौंपा है। संगठन जिला अध्यक्ष खेड़कर ने बताया कि मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बैगा समाज के करीब 30 मासूम बच्चों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद, चिंताजनक एवं मानवता को झकझोर देने वाली है। इस घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तथा आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर स्थिति पर अनेक सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच हेतु ज्ञापन सौंपा है ताकि बच्चों की मृत्यु के वास्तविक कारणों तथा स्वास्थ्य विभाग की किसी भी प्रकार की लापरवाही या जिम्मेदारी का स्पष्ट निर्धारण हो सके। यदि जांच में किसी अधिकारी,कर्मचारी अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।तथा जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चे को खोया है,उन परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा,सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा घटना की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की हे।

इस दौरान आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटा खेड़कर,ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाटिल,पीसीसी सदस्य अजय मिश्रा,धुरसिंह खेड़कर,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह पवार,जनपद सदस्य मोतीराम सोलंकी,महेश वर्मा,मिट्ठू अग्रवाल,नीलेश चौहान बबलू रावत,नेवरसिंह सिंगोरिया,महेश चौहान,प्रकाश जैन,गोपाल भंडारी,गोरख बोरसे,सुरेश खलाने,चंपालाल नावड़े,सुभाषराव शितोले, मयूर परमार,जगन अप्पा,पप्पू राठौर,पीयूष चौधरी,सलमान खान,संजय नावड़े,बाबूलाल मोरे,जेलदार वसावे,दारासिंह सोलंकी,सायसिंह वड़वी, राजकुमार भोसले, कृष्णा पाटिल,जगदीश सेठिया,सुनिल बरडे,संतोष चौहान,मोती गिरासे,दिलीप पवार,भगवानदास खेड़कर,सुरेश जाधव,प्रेम भोसले,नितिन खेड़कर,डेचरिया वड़वी,जितेंद्र चौहान,अनिल वास्कले,गणेश डुडवेसहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

द रिवोल्यूशनरीज' के लिए रोहित सराफ ने की 15 महीने की कड़ी तैयारी

Tue Sep 15 , 2026
‘ मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) अभिनेता रोहित सराफ ने पीरियड ड्रामा सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल की भूमिका निभाने के लिए 15 महीने तक कड़ी शारीरिक तैयारी की।निखिल आडवाणी निर्देशित इस सीरीज में रोहित पहली बार अपने रोमांटिक और शहरी किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर […]

You May Like