राहुल अभी भी अपरिपक्व हैं : नारायणस्वामी

बेंगलुरु 05 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शीर्ष न्यायालय की हालिया टिप्पणी की पृष्ठभूमि में उन्हें ‘अपरिपक्व’ बताया और उन पर राष्ट्रीय हितों को ठेस पहुंचाने वाले बयान देने का आरोप लगाया।

श्री नारायणस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राहुल गांधी अभी भी परिपक्व नहीं हैं , लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से नेहरू परिवार पर निर्भर हैं। राहुल गांधी जो भी कहते हैं, पार्टी के लोग आंख मूंदकर उसका समर्थन और सराहना करते हैं।”

शीर्ष न्यायालय की फटकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “शीर्ष न्यायालय की ओर से भी उनके आचरण पर चिंता जताए जाने के बावजूद राहुल गांधी गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। वह अपने शब्दों के निहितार्थ को समझे बिना ही बोलते हैं। उनका ऊपरी सदन पूरी तरह से खाली है।” वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति के संदर्भ में उन्होंने कहा, “हमारा देश आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तेजी से तीसरे नंबर पर आने की ओर अग्रसर है। अन्य देश भले ही टिप्पणी करें, हमें एकजुट रहना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी भारत विरोधी भावनाओं को दोहराते हैं और विरोधियों की राह पर चलते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बयानबाजी अक्सर विरोधी ताकतों को फायदा पहुंचाती है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी भारत के साथ नहीं खड़े हैं। उनके शब्द अंततः चीन और पाकिस्तान जैसे देशों का समर्थन करते हैं। यह स्वीकार्य नहीं है।”

राज्य में कर्नाटक् राज्य सड़क परिवहन निगम की हड़ताल के बारे में श्री नारायणस्वामी ने कहा, “लोग मुश्किल में हैं। उन्हें लंबी दूरी तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और इसका बोझ कर्मचारियों पर पड़ रहा है। सरकार बार-बार धोखाधड़ी का खेल खेल रही है। इसे रोकना होगा।”

 

Next Post

रक्षाबंधन: रीवा-रानी कमलापति के बीच चलेगी विशेष रेल सेवा 

Tue Aug 5 , 2025
भोपाल। रक्षाबंधन पर्व के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 01661 और 01662 रानी कमलापति–रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह गाड़ी एक […]

You May Like

मनोरंजन