मिल्क प्रोडक्टस यूनिट लगाने के नाम 68.60 लाख का लोन लेकर किया गबन

जबलपुर। मिल्क प्रोडक्टस बनाने की यूनिट लगाने के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर से 68.60 लाख रूपए लोन लेकर गबन करने वाले शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट के प्रोपइटर हेमराज एवं सोनी सिंह प्रोपराइटर हेटल डेयरी मशीनरी कानपुर समेत अन्य के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर (ईओडब्लयू) ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर में धर्मेंद्र सिंह राजपूत शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर के द्वारा शिकायत करते हुए बताया कि हेमराज किरार प्रोप्राइटर शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट बिलथारी तहसील तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर एवं प्रोपराइटर हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के द्वारा मिलीभगत कर बैंक से कुल 68.60 लाख रूपए का लोन लेकर धोखाधड़ी से लोन की राशि का गबन कर लिया है। शिकायत की जांच में पाया गया आरोपी हेमराज किरार ने मिल्क प्रोडक्टस बनाने की यूनिट लगाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से 68.60 लाख रूपए का टर्म लोन लिया था। यूनिट के लिए हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर इस्पात नगर, सी-45 व्यापार नगर कानपुर उप्र से मशीनरीज खरीइने का 97,72,000 रूपए का कोटेशन बैंक मे दिया गया था। 28 जुलाई 23 को टर्म लोन स्वीकृत होकर 68.60 लाख रूपए हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के पंजाब नेशनल बैंक कानपुर पनकी इंडस्ट्रीयल एरिया के खाता में जमा किया गया था। इसके प्रोपराइटर का नाम सोनी सिंह पिता त्रिभुवन सिंह निवासी अमेठी उप्र का नाम है। इसके उपरांत आरोपी के द्वारा उक्त भूमि पर कोई यूनिट स्थापित नही की गई एवं बैंक में सूचना दी गई कि उसने बिलथारी के स्थान पर कटनी में जुहला बायपास के पास एक किराए के भवन में यूनिट लगाई है। बैंक के जबलपुर मंडल कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा कटनी जाकर उक्त युनिट का निरीक्षण किया गया था। इसमें पाया गया था कि उक्त युनिट में स्थापित होने वाले 6 सेक्शन में से मात्र 2 सेक्शन की मशीन ही लगी थी जो बंद पाई गई थी।

हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के खाता एवं शुद्वि मिल्क प्रोडक्ट के एक्सिस बैंक गाडरवारा के खाता की जांच पर पाया गया कि 28.07.23 को हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के खाता में ऋण की राशि 68, 60, 000 रूपए ट्रांसफर से जमा की गई थी तथा विभिन्न दिनांकों में कुल 61, 50, 000 रूपए की राशि हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के इस खाते से वापिस शुद्वि मिल्क प्रोडक्ट के एक्सिस बैंक गाडरवारा के खाता में ट्रांसफर की गई है। इस प्रकार शुद्भि मिल्क प्रोडक्ट के प्रोप्रा हेमराज पटेल एवं हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर की प्रोप्रा सोनी सिंह ने मिलीभगत कर मिल्क प्रोडक्टस की पूरी युनिट लगाए बिना ही मशीनरीज़ सप्लाई हो जाना बताकर इसके धोखाधड़ी करते हुए फर्जी बिल लगाकर लोन की राशि 68. 60 लाख रूपए की राशि का गबन कर लिया है।

Next Post

पन्ना टाईगर रिजर्व क्षेत्र मे 10 वर्षीय बालक को जंगली जानवर ने बनाया अपना शिकार

Fri Jan 23 , 2026
पन्‍ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम पंचायत जरधोबा मे कल देर रात अज्ञात जंगली जानवर ने 10 वर्षीय बालक देव आदिवासी पिता बहादुर आदिवासी पर हमला कर उसको शिकार बनाकर उसे शेष क्षत विक्षत शरीर को छोड़कर भाग गया है। उसके शरीर के कई अंग जैसे सिर अलग एवं […]

You May Like