पन्ना टाईगर रिजर्व क्षेत्र मे 10 वर्षीय बालक को जंगली जानवर ने बनाया अपना शिकार

पन्‍ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम पंचायत जरधोबा मे कल देर रात अज्ञात जंगली जानवर ने 10 वर्षीय बालक देव आदिवासी पिता बहादुर आदिवासी पर हमला कर उसको शिकार बनाकर उसे शेष क्षत विक्षत शरीर को छोड़कर भाग गया है। उसके शरीर के कई अंग जैसे सिर अलग एवं शरीर क्षत विक्षत अवस्था में जंगल से लगे खेत में डला हुआ मिला है। हासिल जानकारी के अनुसार देव रोज की तरह अपने परिवार के साथ अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी अस्थाई झोपड़ी में रह रहा था, और परिवार के दादा एवं परिजन पास ही दूसरी झोपड़ी में मौजूद थे। तभी देव रात को बाबा को खाना देने जा रहा था तभी रात के अंधेरे में वन्यजीव ने बच्चे पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया और क्षत विक्षत शव को वहीं छोड़कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पन्ना टाईगर रिजर्व का अमला एवं पुलिस ने मौंके पर पहुंचकर शव का पंचनामा आदि कार्यवाही पूर्ण कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पन्ना टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने तत्काल आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की कार्यवाही शुरू कर दी और देर शाम तक परिजनों को राशि सौंपने की कार्यवाही चल रही थी। पन्ना टाईगर रिजर्व के अंदर संभवतः यह दूसरा मानव शिकार का मामला सामने आया है। इसके कुछ माह पूर्व वर्ष 2025 मे एक महिला को ही टाईगर ने शिकार बनाया था। हालांकि उपरोक्त बालक का शिकार किस वन्य प्राणी ने किया है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Next Post

वेतन न मिलने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

Fri Jan 23 , 2026
गुना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पिछले दो महीनों से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन