सडक़ दुर्घटना में नगर पालिका कर्मचारी की मौत

सतना :मैहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बुधवार की सुबह दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया. ट्रक की टक्कर लगने के कारण गंभीर तौर पर घायल हुए नगर पालिका कर्मचारी की मौत हो गई. यह घटना सामने आते ही नगर पालिका मैहर में शोक की लहर दौड़ गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मैहर की राजस्व शाखा में पदस्थ कर्मचारी दीपक बढ़ालिया बुधवार की सुबह अपने विभागीय कार्य के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर निकले थे.

बताया गया कि जैसे ही उन्होंने इंडियन कॉफी हाउस मैहर के सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 को पार करने की कोशिश की वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी टक्कर हो गई. कटनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमएच बीएम 0469 से हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक उछलकर लगभग 20 फीट दूर जा गिरे.

जिसके चलते वे गंभीर तौर पर चोटिल हो गए. घटना होती देख वहां पर मौजूद दो स्थानीय रहवासी अनुपम दहायत और बच्चू शर्मा द्वारा आनन-फानन में ई-रिक्शा पर लादकर मैहर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. सिविल अस्पताल में फौरन ही दीपक का उपचार शुरु कर दिया गया. लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे के उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.
रास्ते में ली अंतिम सांस
सिविल अस्पताल मैहर से रेफर किए जाने के बाद दीपक को एंबुलेंस के जरिए जबलपुर की ओर ले जाया जाने लगा. लेकिन रास्ते में ही दीपक की तबियत और बिगडऩे लगी और कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया गया. जिसके चलते उनके शव को वापस सिविल अस्पताल मैहर लाया गया. जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के सामने आने से एक ओर जहां मृतक कर्मचारी के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं दूसरी ओर नगर पालिका मैहर में शोक की लहर दौड़ गई. इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया. वहीं चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई.

Next Post

पूर्व विधायक के घर युवती की मौत: मृतका की मां ने 13 घंटे में दिए 4 अलग-अलग बयान

Thu Jul 31 , 2025
सतना: चित्रकूट में कांग्रेस के पूर्व विधायक व राष्टीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी के घर में घरेलू कार्य करने वाली युवती की मौत का मामला उलझता जा रहा है। इस मामले में जहां मृतका की मां ने 13 घंटे में 4 बयान दिए हैं। वहीं भाई का कहना है कि उसकी […]

You May Like

मनोरंजन