तेंदुआ के हमले में एक और गंभीर घायल

दमोह। वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत पिपरिया ग्राम में आज सुबह से लगातार तेंदुए के हमले से घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है. शाम को पुनः एक ग्रामीण को तेंदुए ने हमला कर दिया.जिसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में वन विभाग में दाखिल कराया है. जिसका उपचार जारी है,प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल धम्मन उम्र 37 वर्ष निवासी पिपरिया का इलाज जिला अस्पताल के सर्जिकल बोर्ड मेंजारी है.वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देश पर व एसडीओ एमडी मानिकपुरी व रेंजर विक्रम चौधरी, हटा ऋषि तिवारी के मार्गदर्शन स्टाफ वनरक्षक भरत परोहा, कपिल राज, चौकीदार कमल सिंह ठाकुर, स्थाई कर्मी धांदू सिंह ने 1000 की तत्काल मदद दिलाई.साथ ही बेहतर उपचार करने में सहयोग किया.

Next Post

स्टीयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर कुएं में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed Nov 12 , 2025
निवास। मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीखमपुर में बुधवार को कृषि कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम करते समय एक ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई, जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास ही बने एक गहरे कुएं में जा गिरा और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।