एन श्रीराम बालाजी और एम ए रेयेस-वरेला की जोड़ी पुरुष युगल के दूसरे दौर में

लंदन, (वार्ता) भारतीय टेनिस खिलाड़ी बालाजी और उनके मैक्सिकन जोड़ीदार एम ए रेयेस-वरेला ने अमेरिका की लर्नर टीएन और एलेक्जेंडर कोवासेविक की जोड़ी को गुरुवार को हराकर विंबलडन पुरुष युगल मुकाबले के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

आज यहां बालाजी और रेयेस की जोड़ी ने अपने शुरुआती दौर के मुकाबले में अमेरिका के लर्नर टीएन और अलेक्जेंडर कोवासेविक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से आसानी से हरा दिया। इंडो-मैक्सिकन जोड़ी ने दोनों सेटों के तीसरे गेम में अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी।

इस जीत के साथ ही बालाजी सीजन के तीसरे टेनिस ग्रैंड स्लैम में पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंचने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और रित्विक बोलिपल्ली के साथ शामिल होंगे।

युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को शुरुआती दौर में मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड को हराया।

रित्विक बोल्लीपल्ली और उनके कोलम्बियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस ने फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर और बेल्जियम के डेविड गोफिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी।

Next Post

आमिर खान 16वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में मुख्य अतिथि बनेंगे

Fri Jul 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान 16वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में मुख्य अतिथि बनेंगे। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने घोषणा की है कि आमिर खान आईएफएफएम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस फेस्टिबल के 16वें एडिशन के मौके पर आमिर खान के […]

You May Like