
उज्जैन.विकास प्राधिकरण एक बार बेगमबाग में बुल्डोजर चलाने की तैयारी में है ।नोटिस दिए एक हफ्ते से ज्यादा बीत चुका है. उधर कोर्ट के स्टे भी धीरे धीरे खत्म होते जा रहे है. आजकल में एक बार फिर यूडीए कार्रवाई करेगा।
नवभारत से चर्चा में यूडीए के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस पीरियड खत्म हो गया है. बेगम बाग में जल्द ही 4 मकानो को तोड़ा जाएगा और आधिपत्य लेकर विकास प्राधिकरण का बोर्ड चस्पा किया जाएगा. सभी को कोर्ट से स्टे मिला था जो धीरे-धीरे खारिज होता जा रहा है और उधर रहवासियों का विरोध भी लगातार कम हो रहा है.
अंगारा समेत 28 प्रापर्टी वापस लेंगे
महाकाल मार्ग पर बेगमबाग स्थित 28 प्रापर्टियों का आधिपत्य लेने के लिए यूडीए ने सभी को पूर्व में नोटिस जारी किए थे।जिसमे अंगारा रेस्टोरेंट भी शामिल है. रहवासियों को अब भय सताने लगा है कि 28 संपत्तियो के अलावा बाकी मकान-दुकान भी कार्रवाई की जद में आएंगे.
यूडीए ने की लीज निरस्त
विकास प्राधिकरण 28 भूखंडों की लीज 2023 में निरस्त कर चुका है. शर्तों के नियम उल्लंघन के तहत ये कार्रवाई की. हरिफाटक क्षेत्र में वर्ष 1980 के पहले बेगमबाग में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने 216 वर्ग मीटर या उससे अधिक आकार के भूखंड 30 साल की लीज पर दिए थे. ये आवासीय उपयोग के थे.
नियम विरुद्ध होटल और रेस्टोरेंट खोल लिए
विकास प्राधिकरण ने जिन नियम शर्तों पर प्लाट मकान उपलब्ध कराए थे,उन नियमों को रहवासियों ने ताक पर रख दिया और अधिकांश भवनों में होटल, रेस्त्रां, दुकानें और छोटे उद्योग संचालित होने लगे. लीज रिन्यूअल तक नहीं कराया गया और सर्विस रोड पर भी कब्जा जमाया गया. यही कारण रहा की सभी की लीज निरस्त कर दी गई.
