न्यूयार्क, 02 सितंबर (वार्ता) नाओमी ओसाका ने सोमवार को कोको गॉफ को 6-3, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे घरेलू दर्शकों के सामने अमेरिकी खिलाड़ी का सफर खराब हो गया।
सेंटर कोर्ट पर गॉफ को अनफोर्स्ड एरर और सर्विस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने अपनी नियंत्रित आक्रामकता और लगातार शॉट लगाने से प्रभावित किया।
ओसाका ने कहा, “मैं बस यहां आकर खेलने का मौका चाहती थी। यह दुनिया का मेरा पसंदीदा कोर्ट है, और यहां वापस आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
27 वर्षीय जापानी खिलाड़ी का सामना अब चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से होगा।
महिलाओं के अन्य मुकाबलों में, पोलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक ने एकातेरिना एलेक्ज़ेंड्रोवा को 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला युगल के तीसरे दौर के मुकाबले में, एलेक्ज़ेंड्रोवा और चीन की झांग शुआई को अमेरिका की अनुभवी वीनस विलियम्स और कनाडा की लेयला फर्नांडीज की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से हरा दिया। एक अन्य चीनी खिलाड़ी युआन यू और उनकी कोलंबियाई जोड़ीदार कैमिला ओसोरियो को टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की अमेरिकी-चेक जोड़ी ने 6-2, 6-2 से हरा दिया।
गॉफ को पस्तकर ओसाका क्वार्टर फाइनल में
