अवैध खनिज भंडारण पर राजस्व, नगर निगम और माइनिंग का छापा

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर शहर में अवैध खनिज भंडारण एवं अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन राजस्व और माईनिंग की टीम तथा नगर निगम के अमले द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न जगहों में कार्रवाई की गई.नगर निगम द्वारा जोन 01 में अवैध 8 ठीहो में कार्यवाही की गई जिनमें सुमित कन्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर गोडहर मोड, अंशिका ट्रेडर्स सुनील सिंह एजी कालेज मोड के सामने, मिश्रा टेऊडर्स एजी कालेज मोड ओम प्रकाश मिश्रा, पडऱा टे्रडर्स मोहित जयसवाल, शुभम ट्रेडर्स विजय प्रताप सिंह, परिहार ट्रेडर्स सतेन्द्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह मार्बल, मो0 हमीद सिद्दीकी बडी पुल इत्यादि संभी संचालको से जप्ती सामग्री 4 ट्राली गिटटी, 22 ट्राली बालू जप्त किया गया.

जोन क्रमांक 03 अंतर्गत मॉडल रोड, यूनिवर्सिटी रोड, जनता कॉलेज रोड एवं शारदा ठीहा स्थलों में रोड के किनारे संचालित बालू, गिट्टी एवं बिल्डिंग मटेरियल के भंडारण के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा की गई. इस दौरान 4 गाड़ी मटेरियल की जब्ती की गई, तथा ट्रैक्टर को मटेरियल सहित खनिज विभाग द्वारा मौके पर जब्त किया गया.

इस दौरान कार्यवाही हुई जिनमें संचालक रामसिया जयसवाल, पंकज शुक्ला, आनंद कुमार मिश्रा, आरएन तिवारी, नरेंद्र पटेल, शौखीलाल पटेल, शीतला पटेल, बाबूलाल पटेल, पुरुषोत्तम मिश्रा आदि संचालकों पर चलानी कार्यवाही करते हुये रु. 40000.00 जमा कराया गया. कार्यवाही के दौरान खनिज विभाग उपसंचालक श्रीमती दीपमाला तिवारी, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, सहायक यंत्री अम्बरीश सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी सहित नगर निगम का अतिक्रमण अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा

Next Post

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम; मिचेल मार्श बने कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर और तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Thu Jan 1 , 2026
नई दिल्ली, 01 जनवरी, 2026: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय अनंतिम (Provisional) टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम से बाहर रखकर चौंकाया है, जबकि […]

You May Like