चोरों ने सेंधमारी कर पार किये जेवरात सहित नगदी

रीवा,  रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने करोड़ों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की पता तलाश में जुट गई है.

मकान में सेंधमारी कर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने करोड़ों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पार कर दिए है. घटना के संबंध में ज्योति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मकान रिटायर्ड शिक्षक लाल बहादुर सिंह का है जिनके घर में सेंधमारी कर घुसे अज्ञात चोरों ने पांच महिलाओं के जेवरात पार कर दिए हैं. ज्योति सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने कई सोने के हार सोने की कई चैन झुमका और अन्य सोने के जेवरात सहित तकरीबन 10 किलो चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नगदी पार कर दिए हैं. घटना के दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे लेकिन अज्ञात चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को कानों कान खबर नहीं हुई. सुबह जब घर के लोग जागे तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था जबकि पेटी और अटैची घर से तकरीबन 100 मीटर दूर बाईपास मार्ग के किनारे पड़े हुए पाए गए हैं. घटना की सूचना तत्काल सगरा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और चोरों की पता तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का परिचालन लाभ 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 609 करोड़ रुपये

Thu Jul 23 , 2026
मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता) मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,513 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक कुल कर पश्चात लाभ दर्ज किया है जिसमें अन्य स्रोतों से हुई व्यापक आय भी शामिल है। पिछले साल इसी […]

You May Like