
इंदौर. तेजाजी नगर इलाके में कार का कांच बदलवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दो परिवार आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. अब दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है.
फरियादी पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके भाई की कार का कांच तोड़ने के बाद जब नए कांच की मांग की गई तो सामने वाले पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पलटकर शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने कांच बदलवाने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
