एमपी नगर में मैदा मिल के पास खस्ता हाल सड़क, पानी भरने से राहगीर परेशान

अशरफ अली भोपाल। एमपी नगर के मैदा मिल रोड से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक जाने वाली नर्मदापुरम रोड तक का हिस्सा इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह सड़क उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरकर कीचड़ फैल रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में पानी भरने से आए दिन वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते यह स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Next Post

कृषि उपकरणों के गोदाम में आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

Mon Sep 8 , 2025
इंदौर. नयापुरा क्षेत्र में कृषि उपकरणों से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई. सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार उस समय घर पर मौजूद नहीं […]

You May Like