राजकुमार राव, वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ नौ मई को होगी रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत आगामी रोमांटिक कॉमेडी भूल चुक माफ़ नौ मई को रिलीज होगी।

फिल्म भूल चूक माफ के निर्माताओं ने फिल्म की नयी रिलीज़ तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी। यह यह फ़िल्म नौ मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

करण शर्मा निर्देशित और लिखित फिल्म भूल चूक माफ़ एक दिलचस्प टाइम-लूप रोमांस की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म भूल चूक माफ का निर्माण अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान कर रहे हैं। इस फिल्म से राजकुमार राव और वामीका गब्बी के बीच पहली बार ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री देखी जायेगी।

Next Post

आराध्य नाट्य महोत्सव आज से शुरू

Thu Mar 27 , 2025
भोपाल। राजधानी में तीन दिवसीय आराध्य नाट्य महोत्सव का आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है. दीक्षा वेलफेयर एण्ड कल्चरल सोसायटी द्वारा 27, 28 और 29 मार्च को नाटकों का मंचन किया जाएगा. सोसाइटी की अध्यक्ष राजश्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन नारी स्वरूपम् दुर्गा शक्ति […]

You May Like