
दमोह। कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की विभिन्न कंपनी की 7 साईकिले कीमती 70 हजार रूपये की बरामद करने में सफलता हासिल की है.पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जो उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में दमोह कोतवाली पुलिस को 17 फरवरी 26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना प्राप्त हुई थी,कि टैल खजरी मोहल्ला में आशीष पटैल चोरी की साईकिले रखे हुए है, जो कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संतोषी माता मंदिर खजरी मोहल्ला से आशीष पटैल के घर से 7 साईकिले कुल कीमती करीबन 70 हजार रूपये की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. थाना कोतवाली में शु.न. 01/26 धारा 35 (1) ई बीएनएसएस 303(2) बीएनएस का कायम किया गया, आरोपी आशीष पटैल द्वारा उक्त साईकिले शहर से बच्चो के आने जाने वाले सार्वजनिक स्थानो से चोरी करना बताया.
गिरफ्तार आरोपी आशीष पिता देवेन्द्र पटैल उम्र 24 साल निवासी खजरी मुहल्ला दमोह से हीरो कपन्नी की गेर वाली काले रंग की साईकिल फ्रेम नबर M3K274064, स्ट्राइडर कम्पनी की गेर वाली साईकिल फ्रेम नंबर 08F2518414, हरकूलस कम्पनी की बिना गेर वाली काले रंग की साईकिल जिसमें फ्रेन नंबर नहीं है,रोडियस कम्पनी की बिना गेर वाली काले रंग की साईकिल जिसका फ्रेम नंबर 0Sk1C93373
स्टारबाइट कम्पनी की हरे रंग की बिना गेर वाली साईकिल जिसका फ्रेम नंबर E006844 कीमती, अर्बन टेरेंनी सफेद रंग बिना गेर वाली साईकिल जिसका फ्रेम नंबर GDE22177, लोटस कम्पनी की काले रंग की बिना गेर वाली साईकिल जिसका फ्रेम नंबर A1C415131 बरामद की है.सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्रआर. अभिषेक चौबे, प्रआर देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर महेश यादव, प्र.आर. अजीत दुबे, प्र.आर. कलीम खान, आर. नरेन्द्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक रहा.
