देश का पांचवा स्वच्छ शहर बना जबलपुर

राष्ट्रपति की उपस्थिति में ननि कमिश्नर, महापौर ने हासिल किया पुरूस्कार

 

जबलपुर। जबलपुर देश का पांचवा स्वच्छ शहर बन गया है। इसकी पुष्टि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरूस्कार समारोह के दौरान हुई। गुरूवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम सामने आए तो नगर निगम जबलपुर ने अपनी गौरव गाथा देश में मनवाई। नतीजा था कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गरीमामयी उपस्थिति में जबलपुर को देश में 5वां स्वच्छ सिटी का ताज मिला। साथ ही वॉटर प्लस सिटी का दर्जा भी जबलपुर को प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण, गार्बेज फ्री सिटी और ओ.डी.एफ. में जबलपुर नगर निगम को 100 में 96 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहरवासियों व निगम की टीम को बर्धाइंयां प्रेषित कीं हैं। गुरूवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 5वॉं स्वच्छ सिटी सिरमौर, 7 स्टार, वॉटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी का पुरस्कार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव, नोडल अधिकारी संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, और सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने प्राप्त किया। महापौर ने कहा कि 8 साल बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में जबलपुर नगर निगम ने लम्बी छलांग लगाकर 3 स्टार से 7 स्टार की रैंकिंग भी हासिल की है।

Next Post

हम मिलकर भाजपा को और मजबूत बनाएंगे : हेमंत खंडेलवाल

Thu Jul 17 , 2025
*रेलवे स्टेशन से अटल सभागार तक हुआ स्वागत* ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज दोपहर ग्वालियर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास है। रेलवे स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का बीजेपी के नेता और […]

You May Like