सीधी जिले में औसत वर्षा 760.6 मिमी दर्ज, बहरी में सर्वाधिक वर्षा

सीधी।अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 19 जुलाई को सीधी जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 0.0 मि.मी., चुरहट में 0.0 मि.मी., गोपद बनास में 0.0 मि.मी., सिहावल में 6.0 मि.मी., बहरी में 2.4 मि.मी., मझौली में 6.0 मि.मी. और कुसमी में 40.2 मि.मी. वर्षा हुई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 760.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 19 जुलाई तक तहसील बहरी में सर्वाधिक वर्षा 876.7 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 631.5, चुरहट में 662.0, गोपद बनास में 687.8, सिहावल में 855.6, मझौली में 858.0 मि.मी. और कुसमी में 752.5 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 204.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 556.5 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।

Next Post

CM सचिवालय के कक्ष में कल से बैठना शुरू करेंगे ACS मंडलोई वास्तु अनुरूप हुआ कमरा

Sun Jul 20 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री सचिवालय में ताजपोशी के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज मंडलोई अब कल सोमवार से सक्रिय रूप से कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि उनके कक्ष का वास्तु दोष दूर कर लिया गया है। बतौर अतिरिक्त मुख्य सचिव उनकी नियुक्ति ने प्रशासनिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं को शुरू किया है। […]

You May Like