मेडिकल नर्स के सूने घर में चोरी

जबलपुर‌: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शिव आराध्य बिहार काॅलोनी में मेडिकल नर्स के सूने घर में चोरों ने धाबा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी चौधरी 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स है।

डयूटी होने से घर में ताला लगाकर डयूटी चली गयी थी, वापस आकर देखा मेन गेट का ताला टूटा हुआ था एवं 2 खिड़की खुली हुयी थीं, सामान बिखरा हुआ था, पूजा वाले कमरे में रखी आलमारी के दोनो पल्ले खुले हुये थे।

आलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 1 लोंग, चांदी की 2 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 8 हजार रूपये गायब थे, कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी सहित लगभग 80 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।

Next Post

चौकीदार पर चाकू से हमला

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि रामकिशन रजक 54 वर्ष निवासी सोनी कालोनी शास्त्रीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ओरिएंटल कालेज में चोकीदारी का काम करता है। लगभग 8 बजे ड्यूटी पर जा रहा था तभी […]

You May Like