जनता की अनदेखी, सत्ता में आपसी खींचतान पर भड़के जिला कांग्रेस प्रवक्ता

सीधी:जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में भाजपा नेताओं के नाम न होने पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाया, जिसके बाद नाम जोड़ दिए गए।

सिंह ने कहा कि अगर यह तेजी जनता की समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी और किसानों के मुद्दों पर दिखाई जाती, तो जिले की जनता परेशान नहीं होती।

Next Post

मैहर जिले को एक और सौगात मुख्य डाकघर खुलेगा

Thu May 15 , 2025
सतना:मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मैहर में संचालित उप डाकघर को मुख्य डाकघर के रूप में खोले जाने का प्रस्ताव रखा था जिस पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल भोपाल के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के पत्र के माध्यम से बताया है कि आदेशानुसार डाक […]

You May Like