सतना:मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मैहर में संचालित उप डाकघर को मुख्य डाकघर के रूप में खोले जाने का प्रस्ताव रखा था जिस पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल भोपाल के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के पत्र के माध्यम से बताया है कि आदेशानुसार डाक संभाग सतना के अंतर्गत मैहर उप डाकघर को मैहर मुख्य डाकघर के रूप में designate कर खोलने हेतु तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया गया है ।
ज्ञात होगी मैहर में पूर्व से संचालित डाकघर अब मैहर जिला के अनुसार और विस्तार किया जाएगा जिससे यहां पर आने वाले लोगों को सर्व सुविधा एवं काम में तेजी से प्रक्रिया हो सकेगी इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। मैहर को मिली सौगात के लिए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार ज्ञापित किया है।
