CMHO ने जारी किया 25 आशा पर्यवेक्षक को नोटिस

रीवा: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अप्रैल माह में एच.बी.एन.सी भ्रमण न किये जाने एवं साफ्टवेयर में इंट्री न करने को लेकर दो दर्जन आशा पर्यवेक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस के अंदर जवाब मांगा है.संतोषजनक जवाब न देने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है. दरअसल राज्य स्तरीय आशा कार्यक्रम दिशा निर्देश के अनुसार समस्त आशा पर्यवेक्षको को जन्म उपरांत बच्चे की प्रथम/तृतीय दिवस का भ्रमण आशा कार्यकर्ता के साथ संयुक्त रूप से करके एच.बी.एन.सी साफ्टवेयर में इंट्री करनी होती है.

उक्त कार्य जन्म के तुरंत बाद प्रतिमाह आशा पर्यवेक्षक को किया जाना है. जिला कम्युनिटी मोबलाइजर के द्वारा एच.बी.एन.सी साफ्टवेयर के समीक्षा के दौरान पाया गया कि पर्यवेक्षको द्वारा इंट्री नही की जा रही है और माह अप्रैल में जीरो इंट्री पाई गई. जिसको लेकर रीवा एवं मऊगंज के 25 आशा पर्यवेक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. सीएमएचओ डा0 संजीव शुक्ला ने बताया कि नोटिस दी गई है, संतोष जनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

सिलिकॉन सिटी में खून से लथपथ मिली युवती की मौत

Thu May 15 , 2025
इंदौर:शहर के सिलिकॉन सिटी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात 28 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में बिल्डिंग के बाहर पड़ी मिली. इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में उसकी मौत हो गई. युवती के शरीर पर नुकीली चीज़ से वार के निशान […]

You May Like