राजस्थान सरकार को मंगला पशु बीमा योजना को बनाया जाना चाहिए व्यवहारिक-गहलोत

जयपुर 11 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भजनलाल सरकार द्वारा लाई गई मंगला पशु बीमा योजना को अव्यवहारिक बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को इस योजना को सरल कर व्यवहारिक बनाना चाहिए जिससे पशुपालकों को लाभ मिल सके।

श्री गहलोत ने मंगलवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार द्वारा लाई गई मंगला पशु बीमा योजना में पशुपालक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही लॉटरी द्वारा चयन करने की प्रक्रिया भी अव्यवहारिक है। राज्य सरकार को इस योजना को सरल कर व्यवहारिक बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती हमारी कांग्रेस सरकार ने पशुपालकों के दो-दो पशुधन जैसे गाय-भैंस का बीमा करने के लिए कामधेनु पशु बीमा योजना शुरू की थी जिसमें 40 हजार रुपए प्रति पशु का बीमा निशुल्क कराया जाना था। इस योजना में सरकार ने 20 लाख पशुओं का लक्ष्य रखा था लेकिन यह योजना इतनी आकर्षक थी कि 80 लाख के करीब पशुओं के बीमा का पंजीकरण करवा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी पंजीकृत पशुओं को योजना के तहत कवर किया और सर्वे का काम शुरू किया। हालांकि आचार संहिता के कारण ये काम रुक गया और नई सरकार ने योजना को बंद कर दिया।

Next Post

गौ तस्करी करते लोडिंग वाहन पकड़ाया, आक्रोशितजनों ने किया पथराव

Tue Feb 11 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत करौंदा नाला के पास गौ तस्करी करते एक लोडिंग वाहन को पकड़ा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन चालक और परिचालक वाहन और गायो को छोडक़र भाग निकले। गुस्साएं लोगों ने लोडिंग वाहन में पथराव कर कांच तोड़ दिए। गायो को सुरक्षित […]

You May Like