अमेरिका में 15 साल में पहली बार हत्यारे को फायरिंग दस्ते ने दिया मृत्युदंड

अमेरिका में 15 साल में पहली बार हत्यारे को फायरिंग दस्ते ने दिया मृत्युदंड

वाशिंगटन, 08 मार्च (वार्ता) अमेरिका में हत्या के एक दोषी को शुक्रवार को फायरिंग दस्ते ने मृत्युदंड दिया। दक्षिण कैरोलिना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 15 वर्षों में यह अपनी तरह का पहली मौत की सजा है।

दक्षिण कैरोलिना सुधार विभाग ने एक बयान में कहा, “ब्रैड कीथ सिगमन की मौत की सजा आज रात को एस.सी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार और राज्य के कानून के अनुसार पूरी की गई। शाम 6:05 बजे तीन लोगों की फायरिंग स्क्वाड ने गोली मारकर उसे मौत की सजा दी। शाम 6:08 बजे एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

सिगमोन को 2001 में अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता डेविड और ग्लेडिस लार्के की बेसबॉल के बल्ले से हत्या करने और फिर उसका (प्रेमिका का) अपहरण करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी।

कैदी ने गोली से मरने का विकल्प चुना था। स्थानीय कानूनों के अनुसार, जिस व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा सुनायी जाती है, वह घातक इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का भी विकल्प चुन सकता है।

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

Sat Mar 8 , 2025
सतना: सतना-मैहर रेल मार्ग पर शहर के नजीराबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया. लिहाजा पंचनामा कार्रवाई के साथ ही वहां पर मौजूद लोगों से मृतक […]

You May Like

Play sound