फर्जी नाम से मंदिर में घुसा युवक अश्लील सामग्री सहित हिरासत में

इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित मोती बाबा मंदिर में बुधवार को एक संदिग्ध युवक द्वारा युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और फर्जी पहचान छिपाकर मंदिर में प्रवेश करने का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पूछताछ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

युवक खुद को अनिकेत तोमर बताकर मंदिर में घूम रहा था और वहां मौजूद युवतियों से दोस्ती की कोशिश कर रहा था. संदेह होने पर मौके पर पहुंचे मंच के कार्यकर्ताओं मानसिंह राजावत और कुलदीप सिंह ने जब युवक से उसका आधार कार्ड मांगा, तो उसने इनकार कर दिया. संदेह गहराने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें एक आधार कार्ड मिला. कार्ड में उसका असली नाम मोहम्मद जीशान पिता करीम खान निवासी श्रीनगर काकड़ दर्ज था. युवक के मोबाइल की जांच करने पर उसमें कई युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले. इसके अलावा कॉल सेंटर की युवतियों से की गई चैटिंग और उनके नंबर भी मोबाइल में पाए गए. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह टास्कुस नामक कॉल सेंटर में काम करता है और वहीं की कई युवतियों से संपर्क में है. उसने यह भी बताया कि वह अक्सर मंदिर में आकर हिंदू लड़कियों से नज़दीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था. घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच की जा रही है और युवक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. पीडि़त पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

दिन में फूटकर विक्रेताओं का प्रदर्शन,शाम को एमआईसी में राहत का निर्णय

Wed Jul 9 , 2025
रतलाम। बाजार वसूली को लेकर फूटकर विक्रेताओं ने नगर निगम पहुंचकर अनेखा प्रदर्शन किया। विरोध करने वाले हाथों में केला, सब्जी लेकर बीच सडक़ पर गरबा करने लगे। रतलाम नगर निगम की कर वसूली के विरोध में शहर के फल-सब्जी विक्रेताओं व फुटकर हाथ ठेला गाड़ी चालकों ने बुधवार को […]

You May Like