
नवभारत कटनी। मदन मोहन चौबे वार्ड के छुलहा टोला में बीती रात उस समय एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब हाईटेंशन लाइन का वायर अचानक टूटकर सडक़ पर गिर गया। वायर सडक़ पर गिरने से कई जगह गड्ढे भी हो गए। बीती रात करीब 9 बजे हुए इस हादसे के बाद लोगों में हडक़म्प मच गया। यह तो गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। डॉ राजेन्द्र राजपूत ने बताया कि इस हादसे के बाद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के बाद कर्मचारियों ने पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया, जो कि रात 2 बजे तक चलता रहा।
