कचरा ठिया समाप्त कर बनाई रंगोली

ग्वालियर: स्वच्छ ग्वालियर एवं सुंदर ग्वालियर के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा आमजनों के सहयोग से शहर के विभिन्न कचरा ठियों को समाप्त कर रंगोली बनाकर स्थलों को सुंदर बनाया जा रहा है।मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उसी के अंतर्गत अगर कहीं भी कचरा ठिया बना हुआ है तो उसको समाप्त कर रंगोली बनाई जा रही है तथा नागरिकों को इन स्थानों पर पुनः कचरा न डालने का संदेश दिया जा रहा है। जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में कचरा ठिया समाप्त कर रंगोली बनाई गई। जिसमें वार्ड 35 में डिलाइट टॉकीज के पीछे कचरा ठिया को समाप्त कर रंगोली बनाई गई। साथ ही आमजन को द्वारा कचरा न डालने के लिए समझाइश दी गई।

Next Post

स्वच्छता के कार्य में लगे अमले की निगमायुक्त संघप्रिय ने ली बैठक

Fri Feb 14 , 2025
ग्वालियर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगमायुक्त संघप्रिय ने स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निगम आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी […]

You May Like