मुम्बई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर

मुम्बई, 16 अप्रैल (वार्ता) प्रभसिमरन सिंह (नाबाद 80) और श्रेयस अय्यर (66) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 24वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में नौ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई उसने तीसरे ही ओवर में प्रियांश आर्य (15) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कूपर कॉनली भी (17) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। दोनों बल्लेबाजों को ए एम गजनफर ने आउट किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट लिये 139 रन जोड़े। 16वें ओवर र्शादुल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 66 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने 16:3 ओवरों में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 80 रनों की पारी खेली। मार्कस स्टॉयनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई इंडियंस की यह पांच मैचों में लगातार चौथी हार है।

आज यहां इससे पहले क्विंटन डी कॉक (नाबाद 112) और नमन धीर (50) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अर्शदीप सिंह ने तीसरे ही ओवर में रायन रिकलटन (दो) और सूर्यकुमार यादव (शून्य) के रूप में दोहरे झटके दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नमन धीर ने क्विंटन डी कॉक के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी हुई।

14वें ओवर में शशांक सिंह ने नमन धीर को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। नमन धीर ने 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। चौथे विकेट के रूप में हार्दिक पंड्या (14) एक बेहतरीन कैच पर लपके गये। उन्हें मार्को यानसन ने आउट किया। 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (एक) को बोल्ड कर पंजाब को पांचवीं सफलता दिलाई। तिलक वर्मा (आठ) रन आउट हुये। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 112 रनों की नाबाद पारी खेली।

पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिये। शशांक सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगाः मोदी

Thu Apr 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोक सभा में कहा कि महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने से किसी राज्य का नुकसान नहीं होगा और जो दल इसका विरोध करेंगे, उन्हें चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। श्री मोदी ने आश्वासन दिया कि महिलाओं को विधायिका […]

You May Like