रिश्तेदार ने ही उड़ा दिए 5 लाख के आभूषण

सतना: पिछले वर्ष के आखिरी दिन कुछ देर के लिए पड़ोस में गई महिला जब वापस घर लौटी तो आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण नदारद मिले. जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो चोरी करने वाला सगा रिश्तेदार निकला. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.कोतवाली थाना प्रभारी मैहर अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा बाजार निवासी एक महिला द्वारा अपने घर में चोरी की शिकायत की गई थी.

महिला ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर को दोपहर लगभग 12 बजे वे पड़ोस में गई हुई थीं. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटीं तो उन्होंने देखा की उनके घर में रखी हुई आलमारी खुली हुई है और उसमें रखे सोने-चंादी के जेवरात चोरी हो चुके हैं. चोरी हुए आभूषणों की कीमत 5 लाख रु बताई गई. इस संबंध में जब सीटीवी फुटेज की जांच हुई तो घर से भागने वाले आरोपी की पहचान महिला द्वारा अपने सगे रिश्तेदार के तौर पर की गई.

उक्त रिश्तेदार 31 दिसंबर को महिला के घर भी आया था. इसी दौरान उसने आलमारी में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. जिसे देखते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर आकाश उर्फ रवि विश्वकर्मा पिता मनोज उम्र 25 वर्ष निवासी जेपी नगर चोरहटा नौबस्ता को पकडक़र पूछताछ शुरु की. पूछताछ में आकाश ने चोरी करना स्वीकार कर लिया. लिहाजा उसकी तस्दीक पर चुराए गए सोने-चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया गया.

Next Post

दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर संज्ञान नहीं लेता ननि

Tue Jan 6 , 2026
सतना : शहर में होने वाले दूषित पेयजल की सप्लाई की शिकायत समय समय पर नगर पालिक निगम में की जाती है. लेकिन लोगों के जीवन से जुड़े इस गंभीर मामले पर नगर निगम द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता. महिला कांग्रेस सतना की पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में जिला […]

You May Like