गौ रक्षा से लेकर संगठन विस्तार तक पर हुआ विहिप का मंथन


सिंगरौली : विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की ओर से जिले में विभाग स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण, मंदिरों को संस्कार एवं जागरूकता के केंद्र के रूप में विकसित करने सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रांत, विभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने जिले में विहिप की विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने विशेष रूप से गौ रक्षा एवं गौ संरक्षण से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने गौ तस्करी की गतिविधियों पर नजर रखने तथा संबंधित मामलों की जानकारी संगठन स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के साथ सामाजिक समरसता संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा ने संगठन मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगरौली औद्योगिक जिला होने के कारण यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आकर निवास करते हैं। ऐसे में समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़कर रखना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Next Post

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई फुल-टाइम कप्तान, हरमनप्रीत की जगह संभाली कमान

Wed Oct 7 , 2026
नई दिल्ली। BCCI ने हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई स्थायी व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड ने मंगलवार रात घोषणा की कि 2013 से टीम का हिस्सा रहीं मंधाना अब फुल-टाइम कप्तानी करेंगी। वह पहले 18 T20I और 4 ODI में भारत […]

You May Like