स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की सीएम डॉ यादव ने की समीक्षा

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी प्रस्तुत की।

Next Post

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीज़र जल्द होगा रिलीज़

Thu May 21 , 2026
मुंबई, 21 मई (वार्ता) फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीज़र जल्द रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीज़र जल्द रिलीज़ किया जाएगा। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर यह सोशल-नेशनल ड्रामा अपनी […]

You May Like