हादसे को न्योता दे रहे प्लाउडन रोड पर खुली नाली व जानलेवा गड्ढे

महू. छावनी क्षेत्र के व्यस्ततम मार्गों में से एक प्लाउडन रोड पर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है. यहां हीरा तारा बिल्डिंग के सामने और केनरा बैंक के ठीक आगे बनी खुली नाली किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है. इसके साथ ही सड़क पर जगह-जगह उभरे छोटे-बड़े गड्ढों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों की चिंता को और बढ़ा दिया है. नागरिकों के अनुसार, इस मार्ग पर केनरा बैंक की शाखा होने के कारण सुबह से शाम तक सैकड़ों ग्राहकों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है.

बैंक प्रबंधन द्वारा वाहनों के लिए कोई व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित नहीं की गई है, जिसके चलते उपभोक्ता अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं. इससे पूरी सड़क पर अव्यवस्था फैलती है और घंटों जाम की स्थिति निर्मित हो रही है. रात के अंधेरे में यह खुली नाली और सड़क के छिपे हुए गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और व्यापारियों ने छावनी परिषद तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार किए बिना इस समस्या का तत्काल स्थायी समाधान किया जाए.

Next Post

लगातार हो रही वर्षा ने शहर में बढ़ाई खण्ड प्रलय की आशंका

Thu Sep 3 , 2026
सतना, वैसे तो शहर सहित जिले भर में पिछले पखवाड़े भर से अधिक समय से वर्षा का दौर जारी है. लेकिन मंगलवार की रात से जिस तरह लगातार बारिश हो रही है उसे देखते हुए खण्ड प्रलय की आशंका मंडराने लगी है. नदी-नाले के उफनाने से एक ओर जहां जिले […]

You May Like