मुरार जैन समाज का क्षमावाणी मिलन समारोह मना

ग्वालियर। मुरार जैन समाज द्वारा दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुरार की प्रबंधकारिणी कमेटी के तत्वावधान में जैन धर्मशाला, चिक संतर मुरार में क्षमावाणी मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजजनों ने एक-दूसरे से हाथ जोडक़र क्षमा याचना की, वहीं छोटों ने बड़ों के चरण स्पर्श कर क्षमा मांगी और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेशचंद्र जैन, सेवानिवृत्त उप पुलिस निरीक्षक नारकोटिक्स ब्यूरो इंदौर तथा विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन पलक ज्वैलर्स भोपाल एवं रविंद्र जैन पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुरार की प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री देवेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष आशु जैन, कार्यकारिणी एवं परामर्शदाता समिति के सदस्यों सहित मुरार के विभिन्न जैन संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में क्षमावाणी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षमा को आत्मशुद्धि, प्रेम और सामाजिक एकता का आधार बताया।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर की प्रबंधकारिणी कमेटी द्वारा अतिथियों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ललित जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाजजनों ने हाथ जोडक़र एक-दूसरे से मांगी क्षमा। गले मिलकर दिया क्षमा, मैत्री और सद्भाव का संदेश। बड़ों के चरण स्पर्श कर छोटों ने मांगी क्षमा। आपसी गिले-शिकवे भुलाकर बढ़ाया प्रेम और भाईचारा।

Next Post

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,124 अंक लुढ़का

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, 28 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में रही तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 1,124 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स 161 अंक टूटकर 73,734.83 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। खुलने की कुछ देर […]

You May Like