वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ने आडिट परीक्षा में सहायता के लिए जारी किए आडिट टूलकिट

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने लेखापरीक्षा पेशे की छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायिक इकाइयों की सहायता के लिए लेखापरीक्षा कार्य पर केंद्रित सूचनाओं, प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशेां का एक सेट (लेख परीक्षा अभ्यास टूलकिट) जारी करने की शुरुआत की है।
एनएनआरए की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पहल भारत में लेखापरीक्षा प्रथाओं की गुणवत्ता को निरंतर और अच्छा बनाने में मदद करने के उसके व्यवस्थित प्रयास का हिस्सा है। यह एनएफआरए द्वारा लेखापरीक्षा फर्मों और लेखापरीक्षा कार्य में लगी इकाइयों के लिए सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित करने की हालिया पहलों के क्रम में एक नया कदम है।
इस टूल किट में लेखापरीक्षा के मूलभूत और महत्वपूर्ण पहलू के सम्बंध में है जिसमें लेखापरीक्षा के अंतर्गत ली गयी इकाई के जोखिम के स्वरूप के अनुरूप लेखापरीक्षा रणनीति के विकास और दस्तावेजीकरण की जरूरतों के बारे में मोटे सुझाव दिये गये हैं।
यह टूलकिट एक नमूना है विभिन्न आकार और उद्योग श्रेणी की कंपनियों के खातों की लोखा परीक्षा के लिए अपनाया और उसके अनुकूल बनाया जा सकता है। एनएफआरए चालू वित्त वर्ष ें कुछ अन्य महत्वपूर्ण लेखापरीक्षा क्षेत्रों के संबंध में अभ्यास टूलकिट जारी करने की योजना बना रहा है। ये टूलकिट एनएफआरए की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Next Post

भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था से आकर्षित हो रहे निवेशक

Tue Nov 4 , 2025
कोलकाता, 04 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्योगों के विकास के लिए लोकतंत्र को जरूरी बताते हुए सोमवार को कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से आकर्षित होकर निवेशक यहां आ रह हैं। श्री बिरला ने आज यहां भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के 125वें वर्षगांठ समारोह में न्यूनतम […]

You May Like