यादव आज जीआईएस की तैयारियों का लेंगे जायजा

भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में आगामी 24 और 25 फरवरी को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) की तैयारियों का जायजा लेंगे।

डॉ यादव सुबह केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 210 नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वे स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार और मानव संग्रहालय में जीआईएस की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। शाम को वे सदर मंजिल में इस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को दतिया को नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे

Sat Feb 22 , 2025
दतिया: आगामी 24 फरवरी को राजधानी भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन दतिया को नए एयरपोर्ट की सौगात भी देंगे। ये एयरपोर्ट दतिया में बनकर तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल से ही एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ कर […]

You May Like

मनोरंजन