भोपाल: अटल पथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में दो पहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और दो पहिया वाहन रैली आयोजित की गई।
सीएम ने हेलमेट पहनने और सड़क नियमों का पालन करने की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वाहन चलाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
