सिंगरौली में बारिश का असर: चितरंगी मार्ग की पुलिया उफान पर, 3 घंटे थमा आवागमन

सिंगरौली। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशन सिंगरौली के सामने गोनर्रा-चितरंगी मार्ग पर शिव मंदिर के पास बनी पुलिया उफान पर आने से करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पानी सड़क पर आने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर मोरवा पुलिस मौके पर तैनात रही। जलस्तर कम होने के बाद मार्ग पर यातायात दोबारा शुरू कराया गया। वहीं बैढ़न, मोरवा और चितरंगी क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश जारी रही। बारिश के कारण कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है, हालांकि प्रमुख नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे हैं। बारिश से धान समेत खरीफ फसलों के लिए किसानों को राहत मिली है।

Next Post

राखी मेले का हुआ शुभारंभ, 25 अगस्त तक सजेगा राखी मेला

Sat Aug 22 , 2026
बालाघाट, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बालाघाट एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित “राखी मेला 2026” का शुभारंभ शनिवार को तुरकर भवन, अंबेडकर चौक बालाघाट में हुआ। मेला 22 से 25 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से […]

You May Like