अभिनेत्री पूजा खिलवानी का हुआ सम्मान

सतना: सिंधी समाज की बहू से बेटी बनी श्रीमती पूजा खिलवानी का शाल श्रीफल भेंट कर स्थानीय पार्क होटल में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जिए सिंध सेवा संगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन संस्था फाउंडर मेंबर मनोहर सुगानी एवं संचालन वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल कामदार ने किया।जिए सिंध सेवा संगम के लिए गर्व की बात है पूजा खिलवानी महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं :
सतना की बहू पूजा खिलवानी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से बॉलीवुड में पहचान बनाकर पूरे अंचल का नाम रोशन किया है, ऐतिहासिक और गौरवशाली गाथा पर आधारित फिल्म “पन्ना धाय” में पूजा खिलवानी, प्रसिद्ध अभिनेता विजय कश्यप के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी, फिल्म के निर्देशक सत्येंद्र चौहान हैं,इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी गोपी गेलानी चैंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा एवं अमर ज्योति परिवार के संस्थापक मनोहर दिगवानी ने पूजा बिटिया के उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीइस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जिए सिंध सेवा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर सुगानी , संरक्षक मनोहर आहूजा, कन्हैयालाल कामदार जिला अध्यक्ष संजय आहूजा उपाध्यक्ष घनश्याम मंघरानी प्रवक्ता किशोर वलेजा गोपी गेलानी सतीश सुखेजा मनोहर डिगवानी मनोज वलेजा ज्ञान खटवानी सुरेश बाषाणी संजय वाधवानी दिलीप सोनी राजकुमार बजाज दिलीप आहूजा की उपस्थिति उल्लेखनीय थी

Next Post

नाना जी की पुण्यतिथि पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Sat Feb 28 , 2026
सतना:भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नानाजी उपवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. आलोक चैबे के नेतृत्व में ग्रामोदय परिवार ने नाना जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। […]

You May Like

मनोरंजन