मंदाकिनी फिर खतरे के निशान के करीब

सतना। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां नदी के पानी की जद में आ गई हैं, जबकि परिक्रमा पथ के कई स्थानों पर बरसाती नालों का पानी भरने से आवाजाही में परेशानी हो रही है।

वहीं स्फटिक शिला क्षेत्र में भी मंदाकिनी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कुछ लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों से नदी किनारे व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

Next Post

राजधर्म सार्वजनिक पद की निरंतर नैतिक जिम्मेदारी

Tue Sep 1 , 2026
ग्वालियर, सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी केवल नियमों का पालन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके निर्णयों में ईमानदारी, संवेदनशीलता, निष्पक्षता और भेदभाव रहित दृष्टिकोण भी होना चाहिए। यह बात आरिफ मोहम्मद खान ने रीइमैजिनिंग गवर्नेंस: डिस्कोर्स फॉर एक्सीलेंस के एक विशेष सत्र में कही। यह कार्यक्रम […]

You May Like