पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

मुंबई, 09 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में दक्षिणी मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को निर्माणाधीन इमारत के भूमिगत पानी की टंकी की सफाई करते समय दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह घटना दोपहर 12:29 बजे हुई जब निजी मजदूर नागपाड़ा में डिमटीमकर रोड पर बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में भूमिगत पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई और पीड़ितों को टैंक से बचाया गया।

सूत्रों ने कहा कि पीड़ितों को सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से चार को भर्ती होने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हसीपाल शेख (19), राजा शेख (20), जियाउल्ला शेख (36) और इमांडू शेख (38) के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य श्रमिक फुरकान शेख को दम घुटने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से जे जे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।

Next Post

यादव कल करेंगे माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ

Sun Mar 9 , 2025
भोपाल, 09 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 मार्च को मध्यप्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व का शुभारंभ करेंगे। डॉ यादव इस ऐतिहासिक अवसर पर एक बाघ एवं एक बाघिन को टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री टाइगर रिजर्व की 13 किलोमीटर लम्बी पत्थर की सेफ्टी वॉल का भी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।